राजस्थान: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा पोस्त मामले में वांछित आरोपी मध्य प्रदेश में दबोचा गया

 राजस्थान: फलोदी सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी जिला स्पेषल टीम फलोदी मय जाब्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला रतलाम मध्यप्रदेष में डोडा पोस्त बरामदगी के प्रकरण में वांछित चल रहे।


विस्तार

राजस्थान: फलोदी सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी जिला स्पेषल टीम फलोदी मय जाब्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला रतलाम मध्यप्रदेष में डोडा पोस्त बरामदगी के प्रकरण में वांछित चल रहे। आरोपी को दस्तयाब कर मध्यप्रदेष पुलिस को सुपुर्द किया गया है। पुलिस थाना नामली, जिला रतलाम मध्यप्रदेष पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक फॉर्च्युनर गाड़ी से अवैध मादक पदार्थ 223 किलोग्राम डोडा पोस्त, तीन लाख पच्चास हजार रूपये बरामद किये जाकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पुलिस थाना नामली जिला रतलाम में दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी हंसराज वांछित होकर लम्बे समय से फरार चल रहा था। 

 जिला स्पेषल टीम फलोदी एवं पुलिस थाना जाम्बा द्वारा जिला स्पेषल टीम फलोदी को प्राप्त आसूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी हंसराज को जाम्बा की ढाणी जाम्बा से दस्तयाब किया गया। आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्यवाही एवं अनुसंधान हेतु जिला रतलाम मध्यप्रदेष पुलिस को सुपुर्द किया गया है। हंसराज पुत्र सहीराम बिष्नोई निवासी नोखड़ा गोदारान थाना भोजासर जिला फलोदी। कार्यवाही में प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी, कानि0 चोखाराम, रामेष्वर, महेन्द्र, गंगाराम, जिला स्पेषल टीम फलोदी एवं पुलिस थाना जाम्ब के हेड कानि. जयराम, कानि. गोरधनराम की भूमिका रही, जिन्हे जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ