41 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
फलोदी। सरपंच संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देचू प्रशासक भवानीसिंह राठौड़ ने अपने जन्मदिन पर सरस्वती नोबल इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय देचू के प्रांगण में 1100 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के संत- महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों एवं युवाओ ने पौधरोपण कर राठौड़ को शुभकामनाएं दी। उपस्थित नागरिकों ने पौधों को सुरक्षित रखने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए राठौड़ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देचू की जनता ने उन्हें जो स्नेह एवं अपनापन दिया है, उसे वे सदैव याद रखेंगे। इस अवसर पर मुक्ति धाम में 41 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सीबीईओ शिवप्रताप बिश्नोई, मोहनलाल देवासी, अचलसिंह, सुमेरसिंह, कुंभसिंह भाटी, देवीलाल, विनोद चांडक, हरीश माली, अचलाराम, विशनसिंह, भोमसिंह, पूंजराजसिंह, मोहनलाल, खींवराज, दलपतसिंह, प्रेमसिंह, पप्पूसिंह, दिनेश लढ्ढा, विजयसिंह, भूपेंद्रसिंह, नारायणसिंह, जगदीश सुथार, गंगाराम, रूपाराम, रामूराम, मांगीलाल, दुर्गसिंह, जब्बरसिंह, पुखराज चांडक, सुमेरसिंह, माणक सेठ, अमराराम, विरेंद्रसिंह, मदनलाल, विक्रमसिंह एवं रामलाल सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ