फलोदी। विश्व हिन्दू परिषद के आठ उत्सवों में से एक अखण्ड भारत संकल्प दिवस आयोजन हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं समस्त आनुषांगिक संगठनों की बैठक विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में की गई। विहिप जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया ने बताया कि दिनांक 14 अगस्त को सांय 7 पीएम रा सी उ माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना मैदान में आयोजन किया जाएगा। आज की विविध संगठनों की बैठक में कार्यक्रम की संपूर्ण रूप रेखा तैयार की गई। रेत पर अखण्ड भारत का नक्शा उकेर कर दीप दान, भारत माता की आरती आदि की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित पाराशर होंगे। बैठक में विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया। बैठक में जय राम गज्जा ने बताया कि भारत माता 14 अगस्त 1947तक अखण्ड थी जिसको रात्रि में खण्डित कर बंटवारा कर दिया गया। मेघ राज कल्ला, धन सुख टरु, कर्ण सिंह राजपुरोहित, अरुण व्यास, अशोक पालीवाल, पेंप सिंह भाटी, राजीव गर्ग, आदि सहित कार्यकर्ताओं ने विचार एवं सुझाव प्रकट करते हुए कहा कि भारत माता को पुनः अपना गौरव मय इतिहास निर्माण हेतु अखण्ड भारत का निर्माण अति आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में देश विरोधी ताकते पुनः खण्डित करने का प्रयास कर रही हैं जिनसे सावधान रहना आवश्यक है।

0 टिप्पणियाँ