फलोदी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक कमेटी के तत्वावधान में 15 जून को कल जिला कलेक्टर कार्यालय समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आरएलपी के अशोक गोदारा व चंद्र शेखर बिश्नोई द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि आमजन की 11 प्रमुख मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सीमा आंदोलन का ऐलान किया जा रहा है। ज्ञापन में किसानों, युवाओं और आम आदमी से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। मांग पत्र में किसानों को समय पर खाद-बीज व बिजली उपलब्ध कराने, फसल बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान करने की मांग भी शामिल है।
कल धरना प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रहेगी। साथ ही साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने तथा नरेगा में नियमित रोजगार की व्यवस्था करने की मांग भी प्रदेश सरकार से की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पेयजल वितरण दुरुस्त करने, पंचायतों में नियमित सफाई व्यवस्था और अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ व दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रहेगी। आरएलपी कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी मांगों पर कार्रवाई कर संधान नहीं किया गया तो धरना अनिश्चितकालीन किया जाएगा। धरना स्थल पर शहर सहित गांव ढाणियों से हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।
0 टिप्पणियाँ