तीन तालाबों के एकीकरण कार्यों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने तालाब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश 

फलौदी,13 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शहर के तीन तालाबों के एकीकरण का कार्य प्रगतिरत हैं। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा तालाबों के एकीकरण कार्य की प्रभावी निगरानी की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला कलक्टर ने शनिवार को कार्यों का निरीक्षण किया। 

जिला कलक्टर ने तालाब क्षेत्र में झाड़ियों को सफाई व शेष कार्य में प्रगति के निर्देश दिए। साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी व नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई को नियमानुसार अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि जनसहभागिता से चल रहा यह अभियान केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रेरणादायक मॉडल बन रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और आमजन की भागीदारी को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि तालाबों का पुनर्जीवन और झील निर्माण जल, पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का अभियान है। जनभागीदारी से आगे बढ़ रही यह पहल प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ