12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" तहत होगा आयोजन
फलौदी, 11 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ का आयोजन 12 से 14 जून 2026 तक पंचायत समिति फलौदी में किया जायेगा।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी का 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे विधायक पब्बाराम विश्नोई व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा शुभारंभ किया जायेगा। आयोजित प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ