फलोदी। आज उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी की अध्यक्षता में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन पंचायत समिति फलोदी परिसर में किया गया। जनसुनवाई के दौरान में नगर परिषद 06 राजस्व विभाग के 01 प्रकरण पी.एच.ई.डी से 02 प्रकरण व विधुत विभाग 01 प्रकरण प्राप्त हुए। कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए।वर्तमान में राजस्थान सम्पर्क पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।उपखण्ड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपखण्ड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के सभी प्रकरणो पर की गई कार्यवाही से उपखण्ड कार्यालय को अवगत करवाएं। साथ ही 12.06.2026 को होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

0 टिप्पणियाँ