विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून रक्तदाता सम्मान समारोह

फलोदी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को सिद्धार्थ सोशल सर्विस के तत्वावधान में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 
कार्यक्रम सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल परिसर ,जोधपुर में आयोजित होगा ।
जिसमे उन रक्तवीरो का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदो की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
इस अवसर पर फलौदी जिले के छीला गांव से रक्तवीर के रूप में भरत कुमार छीला को भी उनके द्वारा मानव सेवा में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ