- एसएफआई ने कांलेज आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
छात्रा जिला सहसंयोजक रिंकू परिहार ने बताया ऐसे विधार्थी जो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विधार्थियों को बिना सूचना के अभाव तथा दस्तावेज में सुधार के कारण कुछ विधार्थी प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं।
इसलिए एसएफआई मांग करता है कि है कि विधार्थी हितों को मुद्देनजर रखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित विधार्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन व फीस भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि किसी भी विधार्थी का शैक्षणिक वर्ष खराब ना हो
एसएफआई के द्वारा चलाया जा रहा प्रवेश सहायता शिविर एवं परामर्श केंद्र आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
शिविर में प्रवेश एवं फार्म संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल शेखासर छात्रा जिला संयोजक कविता सिसोदिया कॉलेज कमेटी सचिव भोजाराम कटारिया कन्या महाविद्यालय कमेटी अध्यक्ष नीलम राठौड़ सचिव मनीषा जोशी दिनेश सुनिल कुमार हरिश आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ