फलौदी, 18 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत जिले की 11 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं। बापिणी तहसील की ग्राम पंचायत जाखण में आयोजित शिविर में छोटी देवी का नाम 15 वर्षों से छोटा चल रहा था।
जब वें शिविर में अपनी परिवेदना लेकर आये तो अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दस्तावेज तैयार करके उनका सही नाम छोटी देवी किया गया। जिस पर उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ