फलौदी, 18 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आऊ तहसील की ग्राम पंचायत सुवाप में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी पूनम चंद ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की लाभार्थी रहमत खातू को 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलने पर बधाई पत्र वितरित किया।
लाभार्थी ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत पूर्व में अपनी भैंस का बीमा करवाया था। किसी कारणवश उनकी भैंस की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें लाभ दिलाया गया। लाभार्थी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ