फलोदी। जिला मुख्यालय फलोदी पर कृषि मंडी फलोदी के पीछे स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल के पास में मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी द्वारा 8 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन छात्रावास भवन के लिये जिला कांग्रेस कमेटी अजा विभाग फलोदी के जिला महासचिव देवाराम बारूपाल राणेरी की पुत्री पुष्पा एवं सुशीला के शादी के अवसर पर अर्जुनराम, खेताराम, देवाराम एवं अनोपाराम बारूपाल राणेरी द्वारा 21000 रूपये का चेक मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी के अध्यक्ष जगदीश जयपाल, कोषाध्यक्ष गोरधन जयपाल, सचिव अशोक कुमार मेघवाल, सदस्य किसनाराम पंवार, श्रवण कुमार जयपाल एवं आसुराम परिहार को सुपुर्द किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि तीन मंजिला छात्रावास भवन पर 8 लगभग रूपये खर्च होंगे, इसमें से अभी तक करीब 5 करोड़ रूपये समाज द्वारा सहयोग कर खर्च किए गए है। इस छात्रावास भवन में 15 जुलाई से स्टूडेंट्स का प्रवेश प्रस्तावित है। चेक सुपुर्द करने के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के भाई बालाराम धनदेव, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस अजा विभाग फलोदी जिलाध्यक्ष ठाकुराम परिहार, भोमाराम वानर, केसुराम जयपाल, गोविंद लवां, पुखराज जयपाल, सरपंच बगड़ूराम विश्नोई, फरसाराम मोडकिया, भूराराम बारूपाल, बगताराम जयपाल, भंवरलाल जयपाल, रामचंद्र पंवार, कानाराम पंवार, किरताराम जयपाल, फरसाराम बारूपाल, मगराज लीलड़, इमाराम मेघवाल, चंदन कुमार मेघवाल, भागीरथ चौहान, मिश्रीराम, अशोक मेघवाल, सुरेश गोदरा, भागीरथ अमराणी, श्यामलाल अमराणी, श्रवणराम चैनाणी, ओमप्रकाश बिश्नोई, नकताराम, तुलछाराम, उमेदाराम, चैलाराम, भगवानाराम, किशनाराम, चनणाराम,इगाराम, पन्नाराम, हजारीराम, किशनाराम, रेंवतराम तंवर,पप्पूराम, जगदीश, पन्नाराम, पुरखाराम, नकतूराम गंढेर, खुशालाराम, हजारीराम एवं दमाराम आदि उपस्थित रहे। अंत में शिक्षण संस्थान के सचिव अशोक कुमार मेघवाल ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ