फलोदी। जिले के राणेरी गांव निवासी धनाराम विश्नोई ने गुम हुआ सोने का मंगलसूत्र असली मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय। आपको बता दें कि आज से 10 दिन पहले बडी सिरड गांव निवासी नरसीराम मेघवाल अपने गांव से बाप आ रहा था उस समय उसका मंगलसूत्र बस मे गिर गया। उसके बाद उसी बस मे
राणेरी झाडसर निवासी धनाराम बिश्नोई बस मे सवार हुआ और धन्नाराम विश्नोई को बस मे सोने का मंगलसूत्र मिला । उसके बाद धनाराम ने तुरंत बस कंडक्टर को बताएं कि अगर मंगलसूत्र के लिए कोई आए तो मेरे से बात करवा देना। फिर दस दिन बाद बड़ी सिरड गांव निवासी नरसीराम मेघवाल ने बस कंडक्टर को बताया की सोने का मंगलसूत्र बस में मिला। तब कंडक्टर ने कहा की मंगलसूत्र धन्नाराम विश्नोई के पास सुरक्षित पडा है उसके बाद नरसीराम मेघवाल राणेरी झाडसर पहुंचा। जहा धन्नाराम विश्नोई ने मौजिज लोगों की मौजूदगी में सोने का मंगलसूत्र असली मालिक नरसीराम मेघवाल को लौटाकर ईमानदारी की अनुठी मिसाल पेश की है वही सोने का मंगलसूत्र मिलने पर नरसीराम ने धन्नाराम विश्नोई का दिल से आभार व्यक्त किया।वही
गांव के ग्रामीणों ने भी धनराम बिश्नोई की इस ईमानदारी की सराहना की है
0 टिप्पणियाँ