फलौदी, 30 जून। राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत केलन्सर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थी रसल पत्नी नैनाराम को 33000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
लाभार्थी केलन्सर ग्राम पंचायत के एक मेहनती किसान परिवार है, जिनका जीवन उनके पशुधन पर निर्भर है लेकिन दुर्भाग्य से उनकी एक दुधारू गाय गंभीर बीमारी के कारण मर गई जिससे वे गहरे संकट में पड़ गए लेकिन उन्होंने पशु बीमा करवा रखा था, जिससे उन्हें लाभ मिला।
शिविर में अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की मंगला पशु बीमा योजना का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं की आकस्मिक मृत्यु से होने वाली आर्थिक क्षति से राहत प्रदान करना तथा पशुपालन को अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है।
लाभार्थी रसल ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली 33000 रुपये की सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सहज, सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ