सांख्यिकी विभाग सुशासन एवं नीति निर्माण की आधारशिला - जिला कलक्टर
फलौदी, 29 जून। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20 वा सांख्यिकी दिवस सोमवार को पंचायत समिति फलौदी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के भारतीय सांख्यिकी के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान, विभागीय कार्यप्रणाली तथा सांख्यिकी के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि सांख्यिकी विभाग सुशासन एवं नीति निर्माण की आधारशिला हैं। विभाग विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन का कार्य करता हैं। उन्होंने कहा कि सटीक एवं समयबद्ध सांख्यिकीय आंकड़े विकास योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विवेक नांगिया, महिपाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश राकावंत, सोहनराम सियोल, दिनेश कुमार फुलवारिया, दिलीप कुमार, अरविंद सिंह राठौड़, प्रदीप विश्नोई, दीपक भारद्वाज, श्रीराम विश्नोई एवं विरेंद्र सिंह खेदड़ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप निदेशक सांख्यिकी मोहन लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। मंच संचालन प्राचार्य विनोद थानवी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अमन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सांख्यिकी विभाग एवं प्रोफेसर महालनोबिस के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ