फलोदी डीएसटी व लोहावट पुलिस ने 52.68 ग्राम से ज्यादा एम.डी. सहित मुलजिम मस्तान को किया गिरफ्तार

52.68 ग्राम एम.डी. बरामद, एक मुलजिम गिरफ्तार, बाईक जब्त।

फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनंाक 13 जून 2026 को जिला विशेष टीम फलोदी ने थाना लोहावट के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ 52.68 ग्राम अवैध एम.डी. बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद की गई एम.डी. की अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 1,58,000 आंकी गई है। 

पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थानाधिकारीगण व जिला स्पेशल टीम फलोदी को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये है। अभियान के तहत डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि मस्तान पुत्र बाजेखान निवासी डेरियों की ढाणी थाना लोहावट, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ एम.डी. है, जो घर के पास मोटरसाईकिल पर खडा है। जिस पर ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व नगेन्द्र कुमार आरपीएस सीओ लोहावट के निकटतम सुपरविजन में रामसुख उप निरीक्षक पुलिस थाना लोहावट मय जाब्ता व महेन्द्र उज्वल हैड कानि. डीएसटी फलोदी मय डीएसटी द्वारा सरहद डेरियों की ढाणी में एक प्लसर मोटरसाईकिल पर सवार मस्तान पुत्र बाजे खान को डिटेन कर तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जा से 52.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. मिली। जो बरामद कर आरोपी मस्तान पुत्र बाजेखान निवासी डेरियों की ढाणी थाना लोहावट को गिरफ्तार किया गया। प्लसर मोटरसाईकिल को जब्त की जाकर आरोपी मस्तान के विरूद्व पुलिस थाना लोहावट पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री विक्रमसिंह सीआई थानाधिकारी देचू द्वारा किया जा रहा है। आरोपी मस्तान से अवैध एम.डी. की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

 उपरोक्त कार्यवाही में रामसुख उप निरीक्षक पुलिस थाना लोहावट, डीएसटी फलोदी से महेन्द्र उज्वल हैड कानि, कानि. प्रतापसिंह, चौखाराम, रामेश्वर, गंगाराम कमाण्डो(विशेष भूमिका), महेन्द्र चौधरी व पुलिस थाना लोहावट से हैड कानि. मनोहरलाल, कानि. कमलेश, मदनसिंह, महिला कानि. मोनाकंवर शामिल रहे। टीम को पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ