फलोदी। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना वित्त विभाग के आदेश दिनांक 26.नवंबर.24 के द्वार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेशन योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में श्रमिकों, पथ विक्रेताओं एवं लोक कलाकारों द्वारा सामाना की जाने वाली कठिनाईयों और भविष्य सम्बन्धी आंशकाओं के समाधान एव वृद्धावस्था में उन्हे सम्बन प्रदान करना है। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का संचालन ऑनलाईन मोड पर किया जा रहा है। योजनान्तर्गत 41 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन विश्वकर्मा पेंशन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।
योजना के पात्र अभिदाताओं जिनकी मासिक आय 15000 रूपये से कम है उनको 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000/- (अक्षरे राशि तीन हजार मात्र) मासिक पेंशन आजीवन एवं मृत्यु के बाद मनोनीत को 50 प्रतिशत देय होगी। इस योजना के अन्तर्गत देश पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी। उक्त योजना का संचालन राज्य बीमा एवं प्रा० नि० के स्तर से किया जा रहा है तथा योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विभाग को जिला कार्यालयों व ई-मित्र के माध्यम से सम्पादित की जा रही है।
नगर पालिका फलोदी के अन्तर्गत के जिन लाभार्थियों जनाधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं बैंक खाता की पासबुक आदि पालिका फलोदी आयोजित कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। को इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना है वो अपना दस्तावेज को लेकर आज नगर पालिका फलोदी आयोजित कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ