महिलाओं से संवाद करते हुए कौशल, आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन कार्यों की सराहना की
फलौदी,25 जून। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को भीकमकोर स्थिति एनजीओ सहेली विमेन में महिलाओं द्वारा आजीविका संबंधी किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। संस्थान में कार्यरत 200 महिलाओं से संवाद कर उनकी गतिविधियों, आजीविका संबंधी कार्यों एवं संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान संस्था की प्रबंधक मधु वैष्णव ने जिला कलक्टर को बुनकरी, वीविंग, डिजाइन एवं स्टिचिंग सेंटर की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा धागे की स्पिनिंग से लेकर कपड़ा निर्माण तक का कार्य किया जाता हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के परिधान बनाए जाते हैं।
जिला कलक्टर ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके कौशल, आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं को निरंतर अपने कौशल का विकास करते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसीईओ गौतम चौधरी, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ