फलौदी,24 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रिड़मलसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में समुराम ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गलत नाम सही करवाने के लिए आवेदन किया।
जिस पर तहसीलदार राजबहादुर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गलत नाम सुमेरा राम को सही करते हुए समुराम किया। प्रार्थी ने शिविर में त्वरित राहत मिलने पर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि गलत नाम की वजह से उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई आ रही थी।
0 टिप्पणियाँ