मंदिरों में हुए विशेष आयोजन, जिले की खुशहाली की कामना की
फलौदी, 10 जून। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम के तहत बुधवार को लटियाल माता मंदिर में विधायक पब्बाराम विश्नोई व फलौदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं आमजन के कल्याण की कामना की।
इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित लटियाल माता मंदिर में पुजारी भगवती लाल शर्मा व पंडित जी ताराचंद जी द्वारा और जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर अतिथियों ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उक्त कार्यक्रमों में अधिकारी, कार्मिकगण और आमजनों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।
देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित मंदिरों में बुधवार को विशेष आयोजन हुए। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना करते हुए आमजन के उत्तम स्वास्थय और लोक मंगल की कामना की।
इस अवसर पर विधायक पब्बाराम विश्नोई ने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आमजन और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न करवाई गई।


0 टिप्पणियाँ