लाभार्थी के पक्के आवास का सपना हुआ साकार
फलौदी, 30 जून। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही सुगमता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सांवरीज में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान हीरो पत्नी पुखराज प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत हुआ, प्रार्थी द्वारा आवास निर्माण तीनों स्तर पर सत्यापन करवाने के उपरांत ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आवास की जियो टैग कर प्रार्थी को समय पर आवास की तीनों किस्तो का भुगतान ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा प्रार्थी के खाते में करवाने से प्रार्थी को आवास निर्माण में कोई समस्या नहीं हुई और प्रार्थी का आवास पूर्ण किया गया।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है।
0 टिप्पणियाँ