फलौदी, 1 जुलाई। सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को राहत प्रदान करने के लिए फलौदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्री कृष्ण नगर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में खमूराम को उनकी माता सोमारी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया।
शिविर के दौरान तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपयुक्त दस्तावेज जांच कर खमूराम को उनकी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर खमूराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उनका महत्वपूर्ण कार्य सरलता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा हुआ।
खमूराम ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें कई आवश्यक सरकारी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल है।
0 टिप्पणियाँ