फलोदी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को सिद्धार्थ सोशल सर्विस के तत्वावधान में संभाग स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल परिसर ,जोधपुर में मुख्य अतिथि अतुल भंसाली (विधायक- जोधपुर शहर) एवं सुरेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर CMHO ) व भोपाल सिंह लाखावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण) तथा डॉ विकास राजपुरोहित(अधीक्षक MDM हॉस्पीटल) की उपस्थिति में उन रक्तवीरो का सम्मान किया गया जिन्होंने नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदो की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर फलौदी जिले के छीला गांव से रक्तवीर के रूप में भरत कुमार छीला और प्रेम भाटिया होपारडी को भी उनके द्वारा मानव सेवा में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर जोधपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों रक्तदाताओ, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थिति रही ।
समारोह के माध्यम से सभी रक्तदाताओ को प्रोत्साहित कर अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
समारोह के अंत में सिद्धार्थ सोशल सर्विस के निदेशक डॉ विनोद सिंह ने सभी रक्तदाताओ का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ