शेखासर में लगा योजनाओं का शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक आवेदन प्रक्रियाएं पूर्ण कीं। दूसरा दशक के ककार्यकर्ता अणदाराम ने बताया कि शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन संबंधी तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में कुल 20 पात्र पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना से जोड़ा गया, जिससे उनके पशुधन को सुरक्षा कवच प्राप्त होगा। वहीं 10 व्यक्तियों के राशन योजना से संबंधित आवेदन तैयार कर जमा किए गए। इसके अतिरिक्त 10 पात्र व्यक्तियों का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकरण किया गया। साथ ही 20 वंचित व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि योजना तथा 4 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया, जिससे उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
जन आधार से संबंधित कार्यों में भी ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की गई। शिविर के दौरान 5 व्यक्तियों के जन आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। इसके अलावा अन्य दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु भी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। कई बार जानकारी के अभाव, तकनीकी समस्याओं अथवा दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और आवेदन संबंधी सहायता प्राप्त हो जाती है।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
शेखासर सरपंच प्रतिनिधि नखताराम ने कहा कि सौर्य ऊर्जा कंपनी तथा दूसरा दशक के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस शिविर का लाभ बड़ी संख्या में वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समाजसेवी जेठाराम डागा ने कहा कि वंचित व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना एक सराहनीय कार्य है। इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा तथा वे सरकारी सुविधाओं का बेहतर ढंग से उपयोग कर सकेंगे।
शिविर में अमरू चौधरी, न्याज़ मोहम्मद, मुकेश कुमार डागा , सहभागी नकेश, स्वरूपबन, सुमेरबन तथा ई-मित्र संचालक भोमाराम ने सहयोग प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ