सुरक्षा जवान,सुरक्षा सुपरवाइजर एवं फील्ड मैनेजर के भर्ती कैंप कल से होंगे आयोजित: युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, कल शुरू होंगे पंचायत समितियों में कैंप

पंचायत समिति वार होगा कैंपों का आयोजन 


फलौदी, 18 जून। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तत्त्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय फलौदी के सहयोग से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप का 19 जून शुक्रवार को पंचायत समिति फलौदी में किया जाएगा।

पंचायत समिति वार कैंपों का आयोजन किया जाएगा। 20 जून को पंचायत समिति बाप , 22 जून को पंचायत समिति आऊ , 23 जून को पंचायत समिति बापिणी , 24 जून को पंचायत समिति घंटियाली, 25 जून को पंचायत समिति देचू, 26 जून को पंचायत समिति लोहावट में भर्ती कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास व उम्र 19 से 40 वर्ष रखी गई हैं। साथ ही न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास एवं कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हैं। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर भर्ती स्थल पर उपस्थित रहे। साथ ही ओटीपी के लिए अपना मोबाइल फोन लेकर भर्ती स्थल पर उपस्थित रहें। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा परीक्षण उपरांत विभिन्न औद्योगिक एवं संस्थागत क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ