एसएफआई ने स्नातक प्रथम वर्ष के दस्तावेज सत्यापन की तारीख बढ़ाने की

एसएफआई ने कांलेज आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

फलोदी। लोहावट-राजकिय महाविद्यालय लोहावट में स्टूडेंट्स फैडरेशन आंफ इंडिया (एसएफआई) के राज्य व्यापी आव्हान पर स्नातक प्रथम वर्ष के दस्तावेज सत्यापन की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कांलेज आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

जिला महासचिव संतोष कुमार विश्नोई ने बताया कि ऐसे विधार्थी जो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विधार्थियों को बिना सूचना के अभाव तथा दस्तावेज में सुधार के कारण कुछ विधार्थी प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं।
इसलिए एसएफआई मांग करता है कि है कि विधार्थी हितों को मुद्देनजर रखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष के दस्तावेज सत्यापन की तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि किसी भी विधार्थी का शैक्षणिक वर्ष खराब ना हो
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष इरफान खान, दिनेश,अशोक , हितेश, युवराज,विकास, गोविंद,विकास, राजूराम,सुमेराराम,सुखाराम,जजोरामाराम आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ