जिला कलक्टर ने योग दिवस के सफ़ल आयोजन के संबंध अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
फलौदी,13 जून। 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को सफ़ल आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम फलौदी दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान वीसी के माध्यम से जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों,विकास अधिकारियों को ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को योग के महत्व के बारे में जागरूक करने व योग दिवस पर भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Yoga For Healthy Ageing थीम पर मनाया जाएगा। 21 जून को जिले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर ने फलौदी दुर्ग का जायजा लेते हुए जांची व्यवस्थाएं:-
इस दौरान जिला कलक्टर ने फलौदी दुर्ग का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मंच व्यवस्था, एलईडी, नेट कनेक्टिविटी,पेयजल तथा पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि 21 जून रविवार को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करें। योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योग का दैनिक दिनचर्या का भाग बनाएं। नियमित योग से जीवन में संतुलन, अनुशासन व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
0 टिप्पणियाँ