नगरपरिषद के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत RTI कार्यकर्ता को पड़ी भारी..!

सामाजिक कार्यकर्ता पर लोहे के सरिए से दिनदहाड़े खुलेआम जानलेवा हमला... 
फलोदी। नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 उमेदपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य में कथित घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पुष्करणा पर आज कथित रूप से लोहे के सरिए से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त शिकायतकर्ता फेसबुक पेज पर लाइव चल रहा था जिसके चलते पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया। ठेकेदार द्वारा जानलेवा हमले की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पुष्करणा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन को शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर निर्माण कार्य से जुड़े एक व्यक्ति ने उन पर लोहे के शरीर से कातिलाना हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया है 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित निर्माण कार्य एक ठेकेदार फर्म द्वारा कराया जा रहा है और शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। घटना के बाद नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ