इसी प्रकार मौक्तिक विश्नोई ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर फलोदी का गौरव बढ़ाया। वहीं मानवेंद्र ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से फलोदी में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता पूरे फलोदी के लिए गर्व का विषय है और यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
0 टिप्पणियाँ