जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की ग्रामीण एवं शहरी फॉलो-अप शिविरों में आमजन के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें

संपर्क पोर्टल, हरियालो राजस्थान अभियान, माँ री संभाल अभियान सहित विभागीय कार्यों में प्रगति के दिए निर्देश 

फलौदी,21 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने विभागीय कार्यों व योजनाओं के साथ संपर्क पोर्टल, हरियालो राजस्थान अभियान, माँ री संभाल अभियान की समीक्षा करते हुए प्रगति के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। आमजन के प्रकरणों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने व समय पर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को पौधारोपण के साथ ऐप पर फोटों अपलोड करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मंगवार से शुरू हुए ग्रामीण एवं शहरी फॉलो-अप शिविरों में आमजन के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले शिविरों के दौरान आमजन से प्राप्त सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर उनके अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए।साथ ही योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान माँ री संभाल अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं,बजट घोषणाओं व विभागीय कार्यों की प्रगति के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ