कड़ेला की स्मृति में सामाजिक संस्थाओं को 33000 रूपये भेंट किए

फलोदी।राज सागर क्षेत्र के गुलाब सागर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में मोहनराम, नरसिंघाराम, धीराराम एवं सोनाराम कड़ेला की मां श्रीमती मूली देवी की स्मृति में उनके पौत्र ओमप्रकाश एवं माधुराम ने सामाजिक संस्थाओं को 33000 रूपये भेंट कर सामाजिक सरोकार निभाया है। स्वर्गीय मूली देवी कड़ेला की स्मृति में आरोग्य भवन एम्स जोधपुर को 11000 रूपये, बालिका छात्रावास झालामंड जोधपुर को 11000 रूपये एवं मेघ ऋषि सेवा समिति चामू को 11000 रूपये की राशि मेघ ऋषि सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अभयराम लवां को सुपुर्द की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कड़ेला परिवार की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए प्रेरणादायक बताया है। इस अवसर पर उम्मेदाराम, विशनाराम, अचलाराम, डूंगरराम, रेंवतराम, सांगाराम, किशनाराम, चंपाराम, बाबूराम, गोरधनराम, खुशालाराम, केवलराम, जीयाराम, कंवरलाल, मानाराम, दीपाराम, पेमाराम, थानाराम, जबराराम, पुखराज, पारसराम एवं किरपाराम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ