आरएएस प्रियंका तलानिया ने संभाला फलौदी के अतिरिक्त जिला कलक्टर का पदभार

फलौदी,6 जुलाई। कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका तलानिया ने फलौदी के अतिरिक्त जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ