ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल: मंगला पशु बीमा योजना से सोनी कंवर को मिला 40 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग


फलौदी, 1 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत जलोदा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी सोनी कंवर पत्नी उगम सिंह को 40000 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

लाभार्थी ने बताया कि उन्होंने पहले से ही पशुधन का बीमा करवा रखा था, जिससे पशु हानि के बाद उन्हें फिर से आजीविका में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे समय में मंगला पशु बीमा योजना के तहत प्राप्त यह सहायता परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।


उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र लोगों तक सरल रूप से पहुँच रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ