सहकार सप्ताह के अंतर्गत कृषक सम्मान समारोह आयोजित

जिला कलक्टर ने सहकारिता विभाग से जुड़े 5 श्रेष्ठ कृषकों को किया सम्मानित


फलौदी,1 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव के तत्वाधान में कृषक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 

समारोह में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कृषकों से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कृषकों को सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने कृषक जोगाराम,चैन सिंह,बीरवलराम,सहीराम व हरजीराम को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिला कलक्टर ने कृषकों को अधिक से अधिक सहकारिता से जुड़ने व कृषि के उन्नत तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान को-ऑपरेटिव बैंक के सहायक अधिशाषी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, शाखा प्रबंधक नितिन व अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ