भामाशाह बारूपाल ने छात्रावास के लिये 51000 रूपये भेंट किए

 

फलोदी। जिला मुख्यालय पर कृषि मंडी के पीछे माॅडल स्कूल फलोदी के पास में मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी द्वारा 8 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन छात्रावास भवन के लिए वरिष्ठ भामाशाह मुणाराम बारूपाल पुत्र स्वर्गीय मोड़ाराम बारूपाल सुवाप ने 51000 रूपये मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी के अध्यक्ष जगदीश जयपाल, सचिव अशोक कुमार मेघवाल, सदस्य फूलाराम भाटिया होपारड़ी एवं गोविंद लवां खियासरियां को सुपुर्द कर अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया। इस अवसर पर श्रीमती गोमती देवी, श्रीमती शीला देवी, गणेश बारूपाल दिल्ली पुलिस, सीताराम, रेखा कुमारी, सुमन देवाराम, समाराम, पेंपाराम, फूसीबाई, चंदुबाई, लक्ष्मी, पूर्व सरपंच दुर्गाराम, बीजाराम, मानाराम, शंकराराम, भींयाराम, शेराराम, नारायणराम, परसाराम,भीयाराम, मांगीलाल पंवार, कुंभाराम, पनाराम, भोमाराम, लक्ष्मणराम, बन्नाराम, पोकरराम, बीजाराम, सुमेराराम पंवार, नरूराम पंवार, तेजाराम कड़ेला, सुरजाराम कड़ेला, ओमप्रकाश कड़ेला, रेंवतराम तंवर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन उपस्थित रहे। अंत में शिक्षण संस्थान के सचिव अशोक कुमार मेघवाल ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ