जिला अस्पताल फलौदी में अब मरीजों के लिए कलर-कोडिंग बेडशीट्स की व्यवस्था

 

फलौदी। 24.जुलाई मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जिला अस्पताल फलौदी में अब कलर-कोडिंग युक्त बेडशीट्स की व्यवस्था शुरू की गई है।


जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशानुसार इस नई व्यवस्था के तहत अस्पताल के विभिन्न वार्डों के लिए प्रत्येक दिन  अलग-अलग रंग की बेडशीट्स निर्धारित की गई हैं,सप्ताह के सातों दिन अलग अलग रंग की बेड शीट होने से  लिनेन प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित होगा तथा संक्रमण नियंत्रण (इन्फेक्शन कंट्रोल) को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। कलर-कोडिंग प्रणाली से बेडशीट्स की पहचान, समय पर बदलाव और उनकी निगरानी करना भी आसान होगा।



अस्पताल के पीएमओ डॉ अभिषेक अग्रवाल ने सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बेडशीट्स का नियमित परिवर्तन सुनिश्चित करने तथा कलर-कोडिंग प्रणाली का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं।


जिला अस्पताल फलौदी की यह पहल मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित उपचार वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल की गुणवत्ता सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ