एसएफआई ने राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट पर धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला जलाया

 जंतर मंतर पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएफआई ने धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया


फलोदी। स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई जिला कमेटी ने दिल्ली जंतर मंतर पर विद्यार्थियों और युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया।
एसएफआई जिला अध्यक्ष गोपाल शेखासर ने कहा कि दिल्ली में कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से भुख हड़ताल और धरने पर बैठे युवाओं से ना तो सरकार ने बात की और ना ही कोई बात नहीं मानीं गई तो संसद मार्च करने वाले विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस ने जो बर्बता की है और आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जो गलत है बार बार हो रहे पेपर लीक और नई शिक्षा नीति से हुए खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षा मंत्री को इस्तिफा देना चाहिए और सरकार पेपर लीक पर कठोर कानून बनाएं।
इस दौरान एसएफआई जिला छात्रा सह संयोजक रिंकू परिहार, कन्या महाविद्यालय कमेटी अध्यक्ष निलम राठोड़, सचिव मनीषा जोशी, गणेश कटारिया,नरेश कुमार, जेठाराम, श्रवण मुलावत, महेंद्र इणखिया, भाखर चौहान, महिपाल, रामचंद्र, खुशाल परिहार, प्रवीण आमला, नारायण इण्खिया, नरपत चौहान, सानिया,कलसुम ख़ान,पुजा पंवार, नीतू राजपूत, शोभा प्रजापत, जानिया परिहार, शिल्पा, नीलम जजरा, हरखू, सुखी पंवार लालाराम कटारिया सोहेब ख़ान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ