सोणदा निवासी ओमाराम मेघवाल के प्रथम पुण्यतिथि पर जल मंदिर प्याऊ का निर्माण

 

फलोदी। गाँव सोणदा निवासी स्व. ओमाराम पुत्र स्व.घमूराम की अमर स्मृति में उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों चेनाराम (PEEO/प्रधानाचार्य, राउमावि राणेरी) और जगदीश कुमार (नर्सिंग ऑफिसर, PHC, कानासर) द्वारा राजकीय विद्यालय, सोणदा में "श्री ओमजी स्मृति जल मंदिर (प्याउ)" का निर्माण करके विद्यालय को समर्पित किया।

इस दौरान सांगाराम, नरसिंह राम, जालूराम, बाबूराम, राजेश, जैनाराम, मांगीलाल शेखासर, राधाकिशन दयाकौर, उदाराम कोलू, ओमप्रकाश मलार, नेनूराम गोगडीयावाला, चूनाराम भाखरी आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ