राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित

प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने सुने फलौदी जिले के नागरिकों के सुझाव

फलौदी,6 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को जोधपुर से प्रारूप समिति सदस्य डॉ शुचि चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक 10 जुलाई तक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा https://ucc.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। 

वीसी के माध्यक से संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी,गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जनसुनवाई के दौरान पीपीटी के माध्यम से समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं जानकारी साझा की गई। 

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने आमजन से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ