विकास कार्यों में गति लाने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
फलौदी, 7 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निस्तारित किए गए प्रकरणों की रिपोर्ट ली तथा लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त पोल को जल्दी सही करके गावों ढाणियों में विद्युत सुचारू रूप से चालू करने, पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के पंजीकरण करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाना तथा चिकित्सा विभाग आदि के योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। साथ ही सभी विभागों के कार्यों की प्रगति ली। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए प्रगति के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में आने वाले सभी लोगों के कार्यों का त्वरित समाधान करने के निर्देश लिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ