फलोदी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आदेश जारी कर वरिष्ठ शिक्षक नेता जगदीशलाल पंवार छीला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। पंवार के कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर फलोदी जिले के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है एवं प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया का आभार व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ