फलोदी। पुलिस थाना फलोदी में नवनियुक्त थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण के पदभार ग्रहण करने पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के सदस्यों ने माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने थानाधिकारी को हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा कार्यों की जानकारी दी। टीम नियमित रूप से रक्तदान, पौधारोपण, गौ सेवा, जल सेवा, विद्यालयों में कॉपी-पेन वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन वितरण तथा पक्षियों के लिए परिंडे लगाने जैसे सामाजिक एवं सेवा कार्य कर रही है।
थानाधिकारी श्री नरेश कुमार निर्वाण ने हेल्पिंग हैंड्स टीम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं और टीम आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करती रहे।
हेल्पिंग हैंड्स टीम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं जनसेवा नई ऊँचाइयों तक पहुँचे तथा उनका कार्यकाल सफल, जनहितकारी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हो।
इस अवसर पर संस्थापक गणपत राम मेघवाल सहित सरवन कुमार एवं नींबू राम उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ