15वीं नगरीय परिक्रमा का पोस्टर विमोचन,
फलोदी 07 अगस्त । हरियाली अमावस्या के अवसर पर फलोदी में 15वीं नगरीय परिक्रमा का आयोजन 12 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रावणी नगरीय परिक्रमा के पोस्टर का विमोचन किया गया। परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों में उत्साह का माहौल है।आयोजक शिवराज प्रजापत ने बताया कि 21 किलोमीटर लंबी पैदल नगरीय परिक्रमा हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को सुबह 6 बजे श्री आई माता मंदिर, संजय नगर, कुम्हारों का बास, फलोदी से रवाना होगी। परिक्रमा से पूर्व आई माता मंदिर में विधिवत महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच पैदल परिक्रमा के लिए रवाना होंगे।
आयोजकों ने बताया कि नगरीय परिक्रमा में अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 20 वर्ष से कम आयु के युवाओं एवं बच्चों को साथ नहीं लाने की अपील की गई है। वहीं कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य युवाओं को परिक्रमा में साथ नहीं चलने के लिए कहा गया है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ