फलोदी:10 अगस्त। सावन माह के दूसरे सोमवार को मां लटियाल की पावन नगरी फलोदी में भैया नदी सिथत भगवान श्री द्वारकाधीश मंदिर में पंचमुखी महादेव मंदिर में श्री द्वारकाधीश भक्त मण्डल के तत्वाधान में आचार्य सुरेश बोहरा एवं पुजारी प्रमोद दवे के सानिध्य में 21 वेद पाठियों द्वारा सहत्रघट रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सपत्नीक यजमानों द्वारा भगवान पंचमुखी महादेव की पूजा अर्चना की जाएंगी बाद में दोपहर अभिजित मुहूर्त 12:36 बजे वेद पाठियों द्वारा रूद्री पाठ एवं सहस्त्रघट जलाभिषेक किया जाएगा शाम 5:15 बजे महाआरती की जाएगी तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में सभी वेद पाठियों और भक्तों को प्रसादी स्वरूप भोजन करवाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ