घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता हुई लागू, जिले में द्वितीय चरण में होगा मतदान
फलौदी, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में द्वितीय चरण 11 सितंबर को नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप सदस्यों के चुनाव होंगे।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सदस्य पद के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 27 अगस्त, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 1 सितम्बर, अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितम्बर, मतदान की तिथि प्रथम चरण के लिए 9 सितम्बर व द्वितीय चरण के लिए 11 सितम्बर प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक, मतगणना की तिथि 14 सितम्बर को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अध्यक्ष पदों के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितम्बर, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 17 सितम्बर, अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितम्बर, मतदान की तिथि एवं समय 21 सितम्बर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मतगणना की तिथि एवं समय 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की तिथि 22 सितम्बर निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक का प्रारंभ प्रातः 10 बजे, नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे तक, अभ्यर्थिता वापसी का समय अपरान्ह 2 बजे तक, मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2.30 बजे से 5 बजे तक इसके पश्चात मतगणना की जाएगी।
आदर्श आचरण संहिता रहेगी लागू
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है। जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेगें।

0 टिप्पणियाँ