जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया राजीव गांधी जयंती दिवस

 

फलोदी, 20 अगस्त। को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती "सद्भावना दिवस" के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी की अध्यक्षता में मनाया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को माल्यार्पण अर्पण कर क्रमशः सभी लोगों द्वारा पुष्पांजलि दी गई। तत्पश्चा स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष श्री नागौरी ने   

 कहा कि राजीव गांधी "युवा भारत" और "एकता" के प्रतीक थे। इस दिन देश में जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर भाईचारे का संकल्प लेकर उठे।"

 इस जयंती प्रोग्राम के अवसर पर प्रधान उमरदीन, कुंभ सिंह पातावत, वल्लभ लखेश्री, एडवोकेट मंजीत,भैराराम मकवाना नीरू परिहार,गोवर्धन जयपाल, हैदर मेहर,सिकंदर खान, मोहन मेघवाल रमन माली आदि ने संबोधित करते देश सबसे युवा प्रधान मंत्री को तकनीकी और आधुनिक भारत का जनक कहा। तथा पंचायत राज एवं निकाय चुनाव को संवैधानिक दर्जा देने वाला बताया। वक्ताओं उन्हें युवा हृदय सम्राट बताया जिन्होंने 18 वर्ष की आयु वालों को मत देने का अधिकार दिया।

इस जयंती प्रोग्राम में कसम खान,नेटवर मेघवाल, कंवर लाल माली,लालचंद, गोपाल जीनगर, चंद्र कनौजिया,अफजल खिलजी,हरीश तेतरवाल, हेमंत व्यास,डॉक्टर फारूक कैलाश सुथार,दिनेश माली अशोक बिश्नोई,महेश माली पप्पू नागर जी, प्रकाश सैन, भंवर मलावत,सादिक, शोएब, अयूब खां, दलजी दर्जी,राहुल चंद माली,घनश्याम जावड़ा, अमित भाटी,जसराज परमेश्वर ,अरुण मेघवाल, प्रेम कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन एडवोकेट सतीश विश्नोई ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ