नगरीय निकाय आम चुनाव: मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

 मानव श्रृंखला के जरिए दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

फलौदी,27 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लटियालपुरा में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। 


मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया।साथ ही मतदान शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्दम बोहरा, स्वीप प्रकोष्ठ से प्रकाश चंद पालीवाल, कृष्ण कुमार थानवी, राधेश्याम सोनी, रामेश्वर, अरविंद सुथार, रतनलाल जीनगर, रविन्द्र, प्रेमलता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ