जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

 स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

फलौदी,26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बुधवार को फलौदी शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति,परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर साफ़ सफाई,पेयजल,विद्युत व्यवस्था,प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण,उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ