पुलिस थाना भोजासर द्वारा चोरी के मुकदमा में वांछित 01 मुल्जिम गिरफतार


फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष

अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं भवानीसिंह वृताधिकारी लोहावट के सुपरविजन में जगील खान निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर गय जाब्ता ने पुलिस थाना भोजासर के चोरी के मुकदमा में वांछित मुल्जिम मोतीराम पुत्र सुरजाराम जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी थोब पुलिस ओसिया जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफतार किया गया। 24.जुलाई 2026 को प्रार्थी सुरेन्द्र सिह कम्पनी का सुरक्षा इन्चार्ज के द्वारा रिपोर्ट दी थी कि


इण्डरा मोबाईल टावर हल्का क्षेत्र नागोर फलोदी हाईवे गोरछिया का बैरा रावली ढाणी व चम्पासर दो अलग अलग टावरो से 72 बैटरी सेल भी अज्ञात चोरो द्वारा चुराकर ले गये। वगेरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं 78/2026 अपराध धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर माल मुलजिमान की तलाश शुरू की गई। बाद अनुसंधान मुल्जिम मोतीराम पुत्र सुरजाराम जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी थोब पुलिस ओसिया जिला जोधपुर ग्रामीण को तकनिकी व आसुचना के आधार पर गिरफतार किये जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ