फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्र चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना भोजासर की कार्यवाही में मुल्जिम भंवरलाल पुत्र रामलाल निवासी लक्ष्मणनगर पुलिस थाना भोजासर जिला फलोदी को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 34.614 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी थानाधिकारी गण तथा जिला स्पेशल टीम फलोदी को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी ब्रजराज सिंह चारण व सीओ फलोदी भवानीसिह के सुपरविजन मुखबीर इतला पर पुलिस थाना गोजासर द्वारा कार्यवाही करते हुए मुल्जिम भंवरलाल पुत्र रामलाल जाति विश्नोई उम्र 21 साल निवासी लक्ष्मणनगर पुलिस थाना भोजासर जिला फलोदी के रहवासी मकान में से 34.614 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर द्वारा शुरू किया गया किया गया।
पूर्व अपराधिक रिकोर्ड मुल्जिम भंवरलाल के विरूद्र पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 1 प्रकरण दर्ज होना पाये गये है।
पुलिस टीमः- मगाराम उनिपु पापपुरम कानी सदामाराम कानी लक्ष्मी मकानि सुनील कानी रूपचंद कानी
उपरोक्त जाब्ता को पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ